1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 31, 2025, 5:19:31 PM
हत्या से सनसनी - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
KHAGARIA: खगड़िया में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अज्ञात बदमाशों ने चाकू गोदकर एक किशोर की हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब 15 साल का मोहम्मद बादशाह बीते बुधवार की रात अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसके घर में धाबा बोलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे किशोर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए बेगूसराय भेजा गया।
जहां इलाज के दौरान जख्मी ने आज दम तोड़ दिया । घटना अलौली थाना इलाके के जोगिया गांव की है। इधर घटना के विरोध में परिजनों ने लाश को जमीन पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। जिससे अलौली - एहलाश सड़क मार्ग बाधित हो गया। हालांकि पुलिस अधिकारी के द्वारा परिजनों को समझाने के बाद जाम टूटा और आवागमन बहाल हुआ।
परिजन बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इन सब के बीच सदर SDPO -2 PN साहू ने कहा कि चाकू गोदकर किशोर की हत्या हुई है। परिजन घटना के वजहों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बोल पा रहे हैं। परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं परिजन ने कहा कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। दो बाइक पर सवार होकर बदमाश आए थे और चाकू से हमला करके चलते बने।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट