1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jan 26, 2025, 7:57:26 PM
पचास लाख की संपत्ति चोरी - फ़ोटो google
Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। रेलवे ठेकेदार आर. एन. चौधरी के बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लगभग 50 लाख रुपये के नकद और जेवरात चुरा लिए। रविवार सुबह जब ठेकेदार के कर्मचारी घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
बताया जाता है कि घटना के समय घर में कोई नहीं था क्योंकि गृहस्वामी किसी काम से बैंगलोर गए हुए थे। चोरों ने काफी सोच-समझकर इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने सबसे पहले घर के सीसीटीवी कैमरों को कपड़ों से ढक दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद उन्होंने 20 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चुरा लिए।
इतना ही नहीं, उन्होंने सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए ताकि कोई सबूत न बच सके। यह घटना शहर के सदर थाना क्षेत्र में हुई है, जो पुलिस थाने से काफी करीब है। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।