Bihar News: मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया हमला

Bihar News: बिहार के मधेपुरा में दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर खूनी झड़प हो गई और दोनों तरफ से जमकर पथराव किया गया है। मामला सुलझाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 07, 2025, 7:54:36 PM

Bihar News

दो पक्षों के बीच मारपीट - फ़ोटो reporter

Bihar News: मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के चौसा पूर्वी पंचायत में मामूली विवाद में दो गुटों के बीच जमकर झड़प और पथराव हो गयी। इस दौरान घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी असामाजिक तत्वों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। पुलिस टीम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।


जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले एक शादी समारोह में टेंट लगाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आज दोनों गुट के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया और जमकर लाठी डंडे चले। मधेपुरा एसपी संदीप सिंह पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और किसी तरह से मामले को शांत कराया।


इस मामले मे पुलिस ने तत्काल 24 लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर एसपी संदीप सिंह ने बताया की दो गुटों मे मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया था। फिलहाल 24 लोगों को हिरासत मे लिया गया है। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।


उन्होंने कहा कि घटना में कुछ लोगों ने पुलिस वैन पर भी हमला किया है, जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात हैं और खुद एसपी भी कैम्प कर रहे हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।