1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 25, 2026, 11:59:54 AM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव में दिनदहाड़े एक दवा कारोबारी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस हमले में दुकानदार बाल-बाल बच गया।
फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटती देख अपराधी मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधुबनी की ओर से एक बाइक पर दो अपराधी सवार होकर आए थे। बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठा बदमाश फायरिंग कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी वन अमित कुमार और रहिका थाना अध्यक्ष आनंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए गए हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गांव के ही परीक्षण पासवान को निशाना बनाया, जो गांव में दवा की दुकान चलाते हैं।