1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 29, 2025, 9:15:20 PM
एसटीएफ की कार्रवाई - फ़ोटो GOOGLE
munger crime news: खबर बिहार एसटीएफ की कामयाबी से जुड़ी हुई है। एसटीएफ ने मुंगेर में कार्रवाई की और जिले के हथियार तस्कर अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र के मिल्की चक वार्ड नंबर 1 के निवासी मुकेश तांती के बेटे हथियार तस्कर अभिषेक कुमार को धड़ दबोचा।
नया रामनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी जहां से उसे अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया है। इस संदर्भ में नया रामनगर थाने मं केस दर्ज किया गया है। हथियार तस्कर अभिषेक के पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, 1350 रुपये कैश और एक मोबाइल बरामद किया गया है।