1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 02, 2025, 5:51:53 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के टॉप 10 अपराधी मुन्ना पांडेय को नेपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बदमाश को अरेस्ट किया है।
दरअसल, पूर्वी चंपारण जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल मुन्ना पांडेय लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि वह नेपाल में छिपा हुआ है। जिसके बाद अरेराज सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम नेपाल में अपनी पहचान बदलकर रह रहे आधा दर्जन कांडों के कुख्यात अपराधी मुन्ना पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।
अरेराज के एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि जिले का टॉप टेन अपराधी और 50 हजार का इनामी मुन्ना पांडेय को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि मुन्ना पांडेय अपनी पहचान बदलकर नेपाल में रह रहा था। पुलिस ने नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उसे नेपाल से गिरफ्तार कर लिया और उसे मोतिहारी ले आई है।