1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 13, 2025, 3:41:14 PM
गांजा की बड़ी खेप जब्त - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से ज्यादा कीमत की लगभग पांच क्विंटल गांजा को गुप्त सूचना के आधार पर छतौनी इलाके से पकड़ा है।
मोतीहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की बड़ी खेप नेपाल से मोतिहारी पहुंचने वाली है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ियों की जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर एक तेल टैंकर को रोका लेकिन पुलिस को देखते ही ट्रक चालक भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर टैंकर को और ड्राइवर और तस्कर के साथ धर दबोचा।
टैंकर की तलाशी ली गई तो उसके भीतर से पांच क्विंटल से ज्यादा गांजा को पुलिस ने जब्त किया। जब्त गांजा की बाजार कीमत लगभग सवा करोड रुपए हैं। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छतौनी इलाके में बड़ी कार्रवाई की हुई है और एक करोड़ से ज्यादा कीमत की गांजा को पुलिस ने पकड़ा है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम