Bihar Crime News: लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, यूपी जा रही दुल्हन की गाड़ी में की थी लूटपाट

Bihar Crime News: मुंगेर में पिछले दिनों बदमाशों ने दुल्हन की गाड़ी में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. विरोध करने पर बदमाशों ने दूल्हे के जीजा को गोली मार दी थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 27, 2025, 4:34:36 PM

crime news

दो लुटेरा अरेस्ट - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: मुंगेर पुलिस ने सड़क लूट कांड के दो मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूट के सामान भी बरामद हुए हैं। बदमाशों ने पिछले दिनों शादी के बाद बांका से यूपी लौट रहे दूल्हे से लूटपाट की था और विरोध करने पर दूल्हे के जीजा को गोली मार दी थी।


दरअसल,शादी के बाद बांका से दुल्हन को लेकर यूपी लौट रहे दूल्हे के साथ बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने दूल्हे के जीजा को गोली मार दिया था। इसके अलावा बरियारपुर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके कलारामपुर में यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


गिरफ्तार अपराधियों ने लूटपाट की दोनों वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूट के तीन मोबाइल को भी बरामद किया। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि पांच अपराधी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि संगठित गिरोह बनाकर यह अपराधी रात में सुनसान सड़कों पे योजना बद्ध तरीके यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे।


एसपी ने बताया कि लूटपाट घटना की दो अलग-अलग दर्ज केस के आधार पर छानबीन के दौरान पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन गिरोह के अपराधियों के द्वारा सड़क पर जा रहे वाहनों पर पत्थर मारकर गाड़ी रुकवा दिया जाता था और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता था। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहा है।