1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Feb 08, 2025, 6:00:39 PM
शव मिलने से सनसनी - फ़ोटो google
Bihar News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी में युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर मौके बड़ी संख्या स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
मृतक के परिजनों ने हत्या कर के शव को नदी में फेंक जाने की आशंका जताई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। मृतक पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी राहुल राज के रूप में हुई है। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह पिछले चार दिनों से लापता था। मृतक के मामा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 4 तारीख की रात 9.38 मिनट घर निकले थे। उस दिन कोई व्यक्ति उसे घर बुला कर ले गया था। उसके बाद वह घर वापस नहीं आय।
SDPO नगर - 2 विनता सिन्हा ने बताया अहियापुर थाना में राहुल राज की लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उनके परिवार के द्वारा बताए गया कि 4 जनवरी की रात को घर से ऐसे ही निकल गए थे। उसके अगले दिन घर नहीं आए तो केस दर्ज करवाया गया था। परिवार के लोगों के द्वारा बताया कि किसी व्यक्ति से रुपया के लेनदेन को लेकर विवाद था। तो पुलिस ने उस बिंदु पर जांच शुरू कर दिया था। इस दौरान आज चंदवारा पुल के समीप पानी में तैरता हुआ एक शव बरामद हुआ।