1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Feb 06, 2025, 5:54:37 PM
मुजफ्फरपुर पुलिस की बढ़ी परेशानी - फ़ोटो reporter
Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना की हाजत में पिछले दो दिनों से बंद चोरी के आरोपी की संदिग्ध हालत में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब यह मामला राज्य मानवाधिकार आयोग के पास जा पहुंचा है। आयोग के वकील एसके झा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग से इसकी शिकायत की है।
उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच किसी रिटायर जज के देखरेख में कराने की मांग की है ताकि जो भी इस घटना के लिए दोषी हो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह इस पूरे कांड के लिए मानवाधिकार आयोग के तरफ से संज्ञान लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
मामला मानवाधिकार आयोग के पास पहुंचने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे हैं हालांकि इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी ने कांटी थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड तो कर दिया है। यह मामला मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए गले की फांस बन गई है कि आखिर हुआ क्या था जो पुलिस अभिरक्षा में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।