1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Sep 25, 2025, 1:35:04 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बिहार में दशहरा, दिवाली और छठ पूजा को लेकर शराब माफिया एक बार फिर से पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गए हैं। त्योहारों में शराब की डिमांड को देखते हुए माफिया दूसरे राज्यों से शराब की बड़ी खेप बिहार भेज रहे हैं। मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। जब्त शराब को त्योहारों में खपाने की योजना थी।
दरअसल, मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में बीती रात बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। मनियारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 52 पेटी विदेशी शराब और एक वाहन को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को एक तेज़ रफ्तार वाहन दिखाई दिया, जिससे संदेह होने पर उसका पीछा किया गया।
पीछा करते हुए पुलिस सिलौत स्टेशन के पास श्मशान घाट के पास पहुंची, जहां संदिग्ध वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी लेने पर उसमें विदेशी शराब की बड़ी खेप पाई। गाड़ी को जब्त कर मनियारी थाना लाया गया।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जब्त वाहन महिंद्रा XUV500 है, जिसमें कुल 52 पेटी विदेशी शराब लदी हुई थी। फिलहाल, शराब तस्करों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा पुलिस कर रही है। यह कार्रवाई शराब तस्करी के खिलाफ लगातार जारी अभियान का हिस्सा है।