1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 01, 2026, 11:56:32 AM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े रालोजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बड़ा जगन्नाथ मंदिर के पास हुई, जब प्रभाकर सिंह अपनी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, गायघाट थाना क्षेत्र निवासी प्रभाकर सिंह जैसे ही घर के पास गली के मोड़ पर पहुंचे, पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे दरभंगा रोड की ओर भागने में सफल हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
प्रभाकर सिंह का जमीन के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।