1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Sep 11, 2025, 5:59:41 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के वार्ड एक के वर्तमान निगम के वार्ड पार्षद उमेश गुप्ता पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर लड़की के साथ में दुष्कर्म करने का बड़ा आरोप लगा है।
बताया गया है कि आरोपी वार्ड पार्षद ने अपने एक महिला सहयोगी के सहयोग से 15 वर्षीय किशोरी का दो साल से यौन शोषण करता रहा था। जिसके बाद से वार्ड सदस्य से तंग आकर किशोरी ने मामले की शिकायत अहियापुर थाने में दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले में पुलिस आवेदन दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने इस मामले पीड़ित किशोरी का एसकेएमसीएच में मेडिकल जांच कराया है पुलिस ने कराया है। और पुलिस आगे की करवाई में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ में करवाई की जा रही है। पूरे मामले को लेकर के एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि मामला अहियापुर थाना की पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज करके करवाई शुरू कर दी है।
मामला दर्ज कर महिला दारोगा को मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है। अभी कोर्ट में किशोरी का बयान दर्ज करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दिए आवेदन में किशोरी ने बताया है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। उनका मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के दौरान रेखा देवी ने वार्ड पार्षद से उसका संपर्क हुआ। समाज कल्याण विभाग से लाभ दिलवाने का झांसा देकर उसने किशोरी ने दो साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।