1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 26, 2025, 9:48:19 PM
अपराधियों का तांडव जारी - फ़ोटो GOOGLE
Madhubani Crime: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इस बार अपराधियों ने मधुबनी के जयनगर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां पंचायत समिति सदस्य सहित दो लोगों को गोली मार दी। बाइक सवार अपराधियों ने इस दौरान कई राउंड फायरिंग की जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पंचायत समिति सदस्य की पहचान सतो यादव उर्फ सत्यनारायण यादव के रूप में हुई है वो अपने साथी पप्पू यादव के साथ जयनगर से कुआढ़ कुवरटोल स्थित आवास पर जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी और दहशत फैलाने के उद्धेश्य से कई राउंड फायरिंग कर दी। पंचायत समिति सदस्य सतो यादव खुद बाइक चला रहे थे और पीछे उनका साथी पप्पू यादव बैठा हुआ था।
दो गोली लगने के बाद सतो यादव बाइक से गिर गये वही पीछे बैठे पप्पू यादव के भी हाथ में गोली लग गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वही गोली चलाने सभी बदमाश लोगों देखते ही मौके से फरार हो गये। सतो यादव और पप्पू यादव को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही इस घटना से इलाके के लोग भी दहशत में है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।