1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jan 31, 2026, 5:44:12 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: रोहतास के कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने सासाराम के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसी महीना के 25 जनवरी को सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या के वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। बताया जाता है की जमीन के झगड़े में तिलौथू के रहने वाले रूपेश सिंह तथा विनय प्रजापति की हत्या हो गई थी। हत्या का आरोप पप्पू सिंह पर ही लगा है।
आज अपराधी पप्पू सिंह ने सीजेएम के कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दें कि अपराधी पप्पू सिंह पर पहले से पत्रकार हत्याकांड के अलावा अपनी पत्नी की भी हत्या का आरोप है।