1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Feb 01, 2025, 10:36:25 PM
भाई ने की हत्या - फ़ोटो GOOGLE
patna city: पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी छोटा भाई फरार हो गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
जानलेवा बन गया पारिवारिक विवाद
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, लेकिन मंगलवार की शाम को मामला मारपीट तक पहुंच गया। गुस्से में आकर छोटे भाई ने डंडा उठाकर बड़े भाई के सिर पर हमला कर दिया जिसके बाद वो जमीन पर गिर पड़ा। बड़े भाई पर हमला करने के बाद छोटा भाई मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आनन फानन में परिवार के लोगों और पड़ोसियों ने उसे घायलावस्था में अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिसी, आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि छोटे भाई ने सिर पर हमला किया जिसके कारण बड़े भाई की मौत हो गयी है। यह परिजनों का कहना है जिसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।