Patna Crime News: बिहार चुनाव के दौरान पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए मिला थ्रेट

Patna Crime News: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। चुनावी माहौल के बीच मिली इस धमकी की सूचना कोर्ट प्रशासन ने तुरंत पटना एसएसपी को दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Oct 16, 2025, 12:33:21 PM

Patna Crime News

- फ़ोटो Reporter

Patna Crime News: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी से निकलकर सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक बार फिर से पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सिविल कोर्ट प्रशासन ने इसकी जानकारी पटना एसएसपी को दे दी है।


दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है। तमाम वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पटना में भी पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। इसी बीच पटना सिविल कोर्ट को ईमेल भेजकर धमकी दी गई है।


धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सिविल कोर्ट प्रशासन ने तुरंत घटना की जानकारी पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तमाम आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है और सतर्कता बरती जा रही है। 


पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसको लेकर सिविल कोर्ट प्रशासन की तरफ से लेटर जारी किया गया है। लेटर में लिखा गया की सिविल कोर्ट को RDX और IEDS से उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं बताया गया कि इसकी जानकारी पटना के SSP को दी गई है।