Bihar Crime News: पटना का शातिर बदमाश अजय राय अरेस्ट, बिहार STF की टीम ने झारखंड से दबोचा

Bihar Crime News: बिहार एसडीएफ की टीम ने पटना के टॉप टेन अपराधियों में शुमार शातिर बदमाश अजय राय को उसके सहयोगी के साथ झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 13, 2025, 2:18:46 PM

bihar stf big action

पटना का अजय राय अरेस्ट - फ़ोटो google

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड में छापेमारी कर पटना के शातिर बदमाश अजय राय को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। अजय राय पटना के टॉप टेन बदमाशों में शामिल है।


जानकारी के मुताबिक, बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना का शातिर बदमाश अजय राय अपने सहयोगी के साथ झारखंड के हजारीबाग में छिपा हुआ है। इसके बाद एसटीएफ की टीम झारखंड पहुंची और 12 जनवरी को घेराबंदी कर अजय राय को उसके सहयोगी के साथ धर दबोचा।


अजय राय पटना के बुद्धाकालोनी थाना क्षेत्र के छक्कन टोला मंदिरी इलाके का रहने वाला है जबकि उसका सहयोगी रोहन सिंह उर्फ रिशु अनिसाबाद का रहने वाला है। अपराधी अजय राज के खिलाफ पटना जिला के बुद्धकॉलोनी थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट सहित कुल 10 कांड दर्ज हैं।