1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 17, 2025, 5:15:49 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से सटे दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 15 अगस्त की रात तीनों बदमाशों ने शौच गई महिला के साथ खेत में बारी-बारी से दुष्कर्म किया था और मौके से फरार हो गए थे।
महिला किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। वारदात के दो दिन के भीतर ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी अरविंद, धर्मेन्द्र और कुंदन को गिरफ्तार कर लिया।
पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों ने 15 अगस्त की रात वारदात को अंजाम दिया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने इस मामले में कार्रवाई की और तीनों को अरवल और दुल्हिनबाजार से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।