1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 17, 2025, 8:55:18 PM
पटना में मुठभेड़ - फ़ोटो GOOGLE
PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के इस बढ़े मनोबल को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जगह-जगह चेकिंग कर अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। इसी क्रम में पटना सिटी में डकैती की घटना को अंजाम देने जा रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है वही उनकी निशानदेही पर दो हथियार तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने में लगी है। इसी बीच बड़ी खबर पटना के रामकृष्णा नगर के आशोचक से आ रही है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। पटना पुलिस और अपराधियों के बीच गोली चलने की बात सामने आ रही है। विजय सहनी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ है। एक अपराधी को गोली लगने की खबर आ रही है। कई लूटकांड में वांटेड विजय सहनी है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं। भारी संख्या में पुलिस फोर्स को भी रामकृष्णानगर भेजा गया है।




