1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 07, 2025, 3:48:59 PM
तीन बदमाश अरेस्ट - फ़ोटो reporter
Bihar News: मोतिहारी पुलिस ने बीआरपी कुबेर पांडेय हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों अपराधियों ने बीआरपी कुबेर पांडेय की हत्या स्कूल से आने के दौरान गोली मार के कर दी थी जिसके बाद बाद कोहराम मचा था।
पुलिस ने कुबेर पांडेय के बड़े भाई लोकेश पांडेय को घटना के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शूटर बाबर आजम को पहाड़पुर इलाके से कारतूस और बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। शूटर को मोटरसाइकिल और हथियार उपलब्ध कराने वाले दो अन्य युवको को भी पुलिस ने दबोच लिया है।
अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुबेर पांडे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है मुखय शूटर बाबर आजम को कारतूस और बंदूक के साथ-साथ मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने वाले युवकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बाबर आजम के खिलाफ पांच मामले पहले से ही विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
रिपोर्ट- सोहराब आलम