Bihar Crime News: बिहार में दो गुटों के बीच चली कई राउंड गोली, फायरिंग में 15 साल का लड़का घायल

Bihar Crime News: पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की शाम दो गुटों के बीच फायरिंग में 15 वर्षीय किशोर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Aug 16, 2025, 1:06:23 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले में स्वतंत्रता दिवस की देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब मरंगा थाना क्षेत्र के माधोपारा बंगाली टोला में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। चश्मदीदों के अनुसार, दोनों ओर से लगभग 5 से 7 राउंड गोलियां चलाई गईं।


फायरिंग शुरू होते ही इलाका दहशत में आ गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक गोली मिस फायर होकर एक किशोर को जा लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान करण कुमार के रूप में हुई है, जो भागलपुर जिले के नवगछिया का रहने वाला है और वर्तमान में अपने परिवार के साथ नेवालाल चौक, बंगाली टोला में किराए के मकान में रह रहा है।


घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे GMCH पूर्णिया में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। वे घायल बच्चे से मिलने अस्पताल भी पहुंचे और बयान दर्ज किया।


पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। हालांकि अब तक फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।