Bihar Crime News: पूर्णिया में गुड्डू मियां हत्याकांड के गवाह पर चली गोली; बाल-बाल बची युवक की जान

Bihar Crime News: पूर्णिया जिले में गुड्डू मियां हत्याकांड के गवाह पर दिनदहाड़े गोलीबारी हुई। युवक बाल-बाल बचा। आरोप है कि हत्या के अभियुक्तों ने धमकी देकर गोली चलाई है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 01, 2025, 9:47:16 PM

Bihar Crime News

दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित गुड्डू पोखर के समीप शुक्रवार को एक युवक पर दिनदहाड़े गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है। गोली युवक को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित युवक का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व उसके मामा गुड्डू मियां की हत्या हुई थी, और वह उसी मामले में मुख्य गवाह है। आरोप है कि हत्या के आरोपियों ने ही उसे गवाही से हटने के लिए धमकी दी और उठा लेने की चेतावनी के साथ उस पर गोली चला दी।


घटना के बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्ट- प्रफुल्ल झा, पूर्णिया