1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 27, 2025, 2:51:17 PM
गोली मारकर हत्या - फ़ोटो google
Bihar Crime News: समस्तीपुर में एक युवक के लव मैरिज के बाद उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने पिछले साल गांव के ही एक लड़की से लव मैरिज कर लिया था। परिजनों का आरोप है कि लव मैरिज को लेकर आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है।
मृतक की पहचान अवध किशोर दास के 24 वर्षीय बेटे अमरेश राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात करीब एक दर्जन लोग घर में घुसे और अमरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने बताया कि हमलावर उन्हे मारने आए थे लेकर गलतफहमी में उनके बेटे की गोली मारकर जान ले ली।
उन्होंने बताया कि उनका कंबल उनके बेटे ने ओढ़ रखा था, जिससे हमलावरों को पता नहीं चला और उनके बदले उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त उनका पोता घर में ही था लेकिन उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया, नहीं तो उसकी भी जान जा सकती थी। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
मृतक के पिता ने बताया कि उनके पोते ने पिछले साल गांव की ही एक लड़की के प्रेम विवाह कर लिया था। लड़की के घर वालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। मामला कोर्ट पहुंचा तो लड़की ने अदालत में स्वेच्छा से शादी करने की बात कही थी, जिसके बाद कोर्ट ने उसे ससुराल भेज दिया था।
कोर्ट के फैसले के बावजूद लड़की के घर वाले उसे मानने को तैयार नहीं थे। अक्सर किसी न किसी बहाने वह लड़की को ले जाने का दबाव बना रहे थे। मृतक के पिता ने लड़की के मायके वालों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।