1st Bihar Published by: RAMESH SHANKAR Updated Sep 21, 2025, 12:24:49 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत खड़सर पंचायत के वार्ड संख्या दो में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में निराश होकर मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का किसी शादीशुदा महिला के साथ लव अफेयर चल रहा था।
मृतक की पहचान खड़सर वार्ड संख्या दो निवासी राजकिशोर पासवान के पुत्र अमर पासवान रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, अमर पासवान गांव के ही एक शादीशुदा महिला के प्रेम प्रसंग को लेकर कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। शनिवार को वह गांव में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया।
इस बीच टावर पर युवक को देख बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सभी उसे नीचे उतरने की गुहार लगाने लगे।सू चना पाकर कल्याणपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन अमर ने किसी की बात नहीं मानी और देखते ही देखते मोबाइल टावर से छलांग लगा दी। जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
टावर से कूदने का वीडियो भी किसी के मोबाइल में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक के भाई लखींद्र पासवान का बताना है कि गांव के ही एक महिला से मेरे भाई का प्रेम चल रहा था और वह उस महिला से शादी के लिए जिद कर रहा था,लेकिन महिला इसके लिए तैयार नही थी। यही वजह है कि वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
गांव के लोगों के द्वारा काफी समझाया बुझाया गया। वह भी ऊपर टावर पर चढ़ने की कोशिश किए और उन्हें उतरने के लिए कहा तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि नीचे उतरो नहीं तो में कूद जाऊंगा और हम उतर गए। पुलिस भी पहुंची उनके द्वारा भी उतरने के लिए कहा गया लेकिन नहीं उतरा गांव के जिस महिला से को प्रेम करता था वह भी वहां पहुंची थी लेकिन उसके पहुंचते ही वह खुद कर अपनी जान दे दी।