लड़की को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी मारी गोली, मौत के बाद इलाके में सनसनी

युवक ने लड़की को गोली क्यों मारी और उसने खुदकुशी क्यों की? यह सवाल बड़ा सवाल अब सबके सामने है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Jan 30, 2025, 10:32:22 PM

BIHAR POLICE

इलाके में सनसनी - फ़ोटो GOOGLE

rohtas news: रोहतास के सासाराम से बड़ी खबर आ रही है जहां नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में एक युवक ने कमरे में घुसकर युवती को गोली मार दी और खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में श्वेता कुमारी और शिवम कुमार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। 


घटना की सूचना मिलते ही रोहतास एसपी रौशन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है। बताया जाता है कि दोनों इंटर के छात्र-छात्रा थे। मृतक श्वेता कुमारी करगहर के कल्याणपुर गांव के रहने वाले हवलदार पासवान की पुत्री थी जबकि शिवम कुमार करगहर के मोमिनपुर के रहने वाले अभय पासवान का पुत्र था।


बताया जाता है कि हवलदार पासवान सासाराम के तकिया मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहते हैं, जहां उनकी पुत्री श्वेता रहकर पढ़ाई करती थी। लड़की के घर पर शिवम आज देर शाम आया और श्वेता को गोली मार दी। लड़की को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने  घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर लिया है। FSL की टीम पूरे मामले की वैज्ञानिक जांच कर रही है।