1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 15, 2026, 9:52:45 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बिहार के शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुआरा गांव में दूध के पैसे को लेकर हुई विवाद में एक युवक द्वारा ईट फेंकने से 65 वर्षीय वृद्ध बच्चू सिंह की मौत हो गई।
श्यामपुर भटहा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सुबह बहुआरा निवासी बच्चू सिंह और सुरेश सिंह के बीच दूध के पैसे को लेकर बहस हुई थी। शाम को सुरेश सिंह के पुत्र आकाश कुमार ने बच्चू सिंह पर ईट फेंक दी, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। वह घटनास्थल पर ही सो गए और थोड़ी देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।
थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, आरोपी आकाश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर