1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Feb 11, 2025, 1:18:33 PM
अपराधियों के हौसले बुलंद - फ़ोटो google
Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगाता बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा घटना सीतामढ़ी से सामने आई है, जहां बदमाशों ने चाय पीने गए एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया की है।
दरअसल, सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया में चाय की दुकान पर चाय पीने गए एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। हत्या के वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। मृतक का नाम धर्मेंद्र कुमार बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हत्या के वारदात से इलाके में दहशत का माहौल कायम है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र कुमार के चचेरे भाई ने बताया है कि वह सुबह चाय की दुकान पर चाय पीने गया था, इसी दौरान धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई है।