1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Sep 30, 2025, 12:38:10 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर पकड़ी गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने घरेलू कलह के बाद अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद अपनी भी जान दे दी।
दरअसल, पारिवारिक विवाद के चलते जय कुमार राम ने अपनी पत्नी चंचला कुमारी की दबिया से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।