Bihar Crime News: ट्रक में संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे से लटका मिला ड्राइवर का शव, हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में एक ट्रक ड्राइवर का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. आसपास के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं.

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Jan 21, 2025, 3:25:00 PM

Bihar News

मर्डर या सुसाइड? - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में एक ट्रक ड्राइवर का शव ट्रक मे फंदे से लटका मिला है। संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद लोग हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जता रहे हैं। ट्रक ड्राइवर की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।


दरअसल, घटना सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबर मलाही स्थित एक सीमेंट गोदाम की है। जहां एक ट्रक चालक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक की पहचान राजेश कुमार महतो के रूप में की है, जो मुजफ्फरपुर के मानिकपुर गांव का रहने वाला था। मृतक सरैया थाना क्षेत्र का निवासी था और करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमिया गांव निवासी दिलीप राय के ट्रक का चालक था।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुच गई है। ट्रक ड्राइवर की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना के पीछे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही, गोदाम के कर्मचारियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।