Bihar News: मुमताज अंसारी और जुम्मन मियां ने रची थी ट्रेन को डिरेल करने की साजिश, नाबालिग लड़के के साथ पुलिस ने दोनों को दबोचा

बिहार के पूर्वी चंपारण में बीते 8 जनवरी को ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई थी. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 10, 2025, 2:24:06 PM

Bihar News

ट्रेन डिरेल करने की साजिश रचने वाले अरेस्ट - फ़ोटो reporter

Bihar News: मोतिहारी में 8 जनवरी को ट्रेन को डिटेल करने और रेल हादसा कराने की साजिश रचने वाले मुमताज अंसारी, जुम्मन मियां और एक नाबालिक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। तीनों पर आरोप है कि इन्होंने ट्रेन को डिटेल करने की कोशिश की थी।


दरअसल, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर बीते 8 जनवरी को सीमेंट के स्लैब को इन लोगों ने रेल की पटरी पर रखा था लेकिन चम्पारण सत्याग्रह ट्रेंन के ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा होने से टल गया था। इस मामले में आरपीएफ और स्थानीय पुलिस हरकत में आई है।


इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वही एक अन्य युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। चैलाहा वार्ड नंबर 3 के रहने वाले मुमताज अंसारी, जुम्मन मियां और एक नाबालिक के साथ एक और युवक ने नशा करने के बाद सीमेंट के पिलर को रेलवे ट्रैक पर डालने की कोशिश की थी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम