VAISHALI: जाम छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में गाड़ी क्षतिग्रस्त

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मधौल गांव में जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस गाड़ी पर पथराव हुआ, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। जांच जारी है।

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Aug 05, 2025, 10:32:33 PM

Bihar

CCTV खंगालने में लगी पुलिस - फ़ोटो REPORTER

VAISHALI: जाम छुड़ाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया गया जिसके कारण पुलिस वैन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र की है। 


जहां मधौल गांव में लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बताया गया की जाम की सूचना मिलते ही महुआ थाने की पुलिस जाम छुराने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया और मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।


लेकिन इसकी सूचना स्थानीय थाना अध्यक्ष को दिया गया। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। महुआ डीएसपी भी पहुंचे और आसपास की कई थाने की पुलिस पहुंचकर कैंप करने में लगी भारी संख्या में पुलिस के पहुंचने के बाद मौके से और असामाजिक तत्व फरार हो गए अब पुलिस के द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने वाले की पहचान आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा एवं स्थानीय लोगों से पूछ कर पुलिस पता लग रही है। ‌