1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 06, 2025, 10:23:10 PM
निगरानी की कार्रवाई - फ़ोटो GOOGLE
patna: विजिलेंस की टीम आए दिन घूसखोर को पकड़ती है लेकिन इसके बावजूद घूस लेने वाले अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं और रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामला पटना से है जहां रूपसपुर थाने के दो दारोगा को 50 हजार रूपया घूस लेते रंगेहाथों विजिलेंस ने दबोचा है।
बेली रोड के जयप्रकाश भवन के पास से इन दोनों दारोगा को 50 हजार रूपया रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है। घूसखोर दारोगा की पहचान रूपसपुर थाना के पु0अ0नि0 फिरदौस आलम और पु0अ0नि0 रंजीत कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनों दारोगा को विजिलेंस की टीम अपने साथ ले गयी है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।