Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 27 Jan 2025 09:13:51 PM IST
संजीव मुखिया के खिलाफ वारंट - फ़ोटो GOOGLE
sanjeev mukhiya: NEET पेपर लीक कांड मामले से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। पेपर लीक कांड के मुख्य सरगना संजीव मुखिया के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट ने वारंट जारी किया है। संजीव मुखिया को जल्द गिरफ्तार करने को लेकर निचली अदालत ने EOU को वारंट जारी किया है।
एक महीने में गिरफ्तारी नहीं होने या संजीव मुखिया के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर इश्तेहार तामिला करते हुए उसके घर की कुर्की जब्ती करने का भी आदेश सिविल कोर्ट ने दिया है। बता दें कि BPSC शिक्षक बहाली, सिपाही बहाली और NEET परीक्षा समेत अन्य कई पेपर लीक करने का आरोप संजीव मुखिया पर है। बता दें कि नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया पर ईडी ने आय से अधिक संपत्ति मिलने पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
ईडी की छापेमारी में संजीव मुखिया के ठिकानों से आय से 144 फीसद अधिक संपत्ति की जानकारी ईडी के हाथ लगी थी। छापेमारी के दौरान संजीव मुखिया के ठिकानों से जमीन के दस्तावेज, कई गाड़ियों के कागजात, आभूषण और करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति की जानकारी मिली थी। जो संजीव मुखिया के आय से 144 प्रतिशत अधिक है। इसे आधार बनाते हुए ईडी ने पिछले दिनों संजीव मुखिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। संजीव मुखिया पर पद का दुरुपयोग करते हुए अपने और अपने परिजनों के नाम पर बेतहासा संपत्ति अर्जीत करने का आरोप है।
नालंदा के नगरनौसा के रहने वाले संजीव मुखिया को लोग लूटन मुखिया के नाम से भी जानते हैं। साल 2010 में पहली बार उसका नाम ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर परीक्षा में नकल कराने में सामने आया था। इसके बाद संजीव मुखिया का नाम बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक में सामने आया था। यह सिलसिला यहीं नहीं रूका। इसके बाद कई पेपर लीक काडों में इसकी संलिप्तता रही। संजीव मुखिया के बेटा शिवकुमार शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने के मामले में जेल में बंद है।
इसी बीच नीट परीक्षा के पेपर लीक कांड में पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने जो जांच शुरू की वह ईडी और सीबीआई तक जा पहुंची। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में अबतक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। केस दर्ज होने के बाद संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सीबीआई और ईडी मामले की जांच कर रही हैं। अब पटना सिविल कोर्ट ने संजीव मुखिया के खिलाफ वारंट जारी किया है।