Hindi News / india / आंध्र प्रदेश: फार्मा कंपनी में लीक हुई गैस, कई मजदूर अस्पताल में...

आंध्र प्रदेश: फार्मा कंपनी में लीक हुई गैस, कई मजदूर अस्पताल में भर्ती

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश की एक फार्मा कंपनी में गैस का रिसाव होने की खबर है। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया है।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 05, 2025, 7:33:41 AM

Andhra Pradesh News

फार्मा कंपनी में लीक हुई गैस - फ़ोटो

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के नक्कापल्ली इलाके में स्थित हेट्रो फार्मा लिमिटेड कंपनी में गैस रिसाव होने की खबर है। इस गैस रिसाव से कई मजदूर चपेट में आ गए हैं। खबरों के मुताबिक आठ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।


इस घटना को लेकर जिला कलेक्टर विजय कृष्णन ने बताया कि अनकापल्ली में हेट्रो फार्मा लिमिटेड में गैस रिसाव की सूचना मिली थी । जिसके बाद 8 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 4 मजदूरों को अस्पताल से दे दी गई है, जबकि 4 अन्य की हालत स्थिर है।


जहरीली गैस का रिसाव कैसे हुआ फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2024 में 27 नवंबर को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के अनाकापल्ली में एक फार्मा कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव हो गया था। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 20 अन्य बीमार पड़ गए थे।