Hindi News / india / महाराष्ट्र: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bhandara ordinance factory blast: महाराष्ट्र के भंडारा में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़े विस्फोट की खबर है। इस हादसे में 5 कर्मचारियों की मौत हो गई है।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Jan 24, 2025, 12:43:47 PM

Bhandara ordinance factory blast

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट - फ़ोटो google

Bhandara ordinance factory blast: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के भंडारा से है। जहां ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट की खबर है। ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इलाके के लोग इससे दहल गए। ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। धमाके की खबर के बाद राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई है। पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं।


आपको बता दें कि यह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भंडारा के जवाहरनगर में है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विस्फोट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री की छत गिर गई और कई लोग मलबे में दब गये। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है।