Hindi News / india / POLICE ENCOUNTER: पूर्णिया तनिष्क लूटकांड के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, गोली...

POLICE ENCOUNTER: पूर्णिया तनिष्क लूटकांड के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, गोली लगने से हुई मौत; मचा हड़कंप

Police encounter: बिहार के अररिया में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 22, 2025, 7:42:31 AM

POLICE ENCOUNTER: पूर्णिया तनिष्क लूटकांड के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, गोली लगने से हुई मौत; मचा हड़कंप

- फ़ोटो

POLICE ENCOUNTER: बिहार में सुबह सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में बिहार विशेष पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। इसके अलावा पूर्णिया और आरा तनिष्क लूटपाट के आरोपी को गोली लगी है।


जानकारी के मुताबिक, अररिया में STF और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इस घटना में STF के 3 जवान घायल हो गए।इसके साथ ही एक अपराधी भी एनकाउंटर में घायल। इन सभी का इलाज चल रहा है। 


वहीं, इस घटना में अपराधी का नाम चुनमुन झा बताया जा रहा है है। यह पूर्णिया और आरा के तनिष्क लूटकांड से जुड़ा हुआ है।


इस घटना में नरपतगंज के थलहा नहर के समीप एनकाउंटर, SP अंजनी कुमार,SDPO रामपुकार सिंह,SDPO मुकेश साह समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया।