Hindi News / india / Boiler Explosion: जोरदार धमाके के साथ फटा फैक्ट्री में लगा बॉयलर, कई लोगों...

Boiler Explosion: जोरदार धमाके के साथ फटा फैक्ट्री में लगा बॉयलर, कई लोगों के मरने की आशंका

Boiler Explosion: उत्तर प्रदेश के बरेली में बियर फैक्ट्री में बॉयलर फटने के बाद अफरा-तफरी मच गई है. इस हादसे में कई लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 07, 2025, 12:35:21 PM

Boiler Explosion

- फ़ोटो google

Boiler Explosion: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बरेली से आ रही है, जहां एक बियर फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका फैक्ट्री में लगे बायलर के फटने से हुआ है। इस हादसे के बाद हड़ंप मच गया है। हादसे में कई लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, बिशारतगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में स्थित बियर फैक्ट्री में हर दिन की तरह मजदूर काम में लगे थे, तभी फैक्ट्री में लगे बॉयलर के फटने से जोरदार धमाका हुआ। बॉयलर फटने के बाद करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में जाकर गिरा।


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा फैक्ट्री के अधिकारी पहुंचे हैं। पांच लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। ब़ॉयलर फटने के बाद आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।