1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 07, 2025, 8:49:17 AM
दिल्ली चुनाव की तारीखों का एलान आज - फ़ोटो google
Delhi Election 2025: चुनाव आयोग आज यानी मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। दोपहर दो बजे इलेक्शन कमीनशन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली चुनाव की तारीखों का एलान करेगा।
संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए फरवरी महीने में चुनाव कराए जा सकते हैं। एक चरण में चुनाव कराने की भी प्रबल संभावना है। इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
सोमवार 6 जनवरी को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया था। दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 83,49,645 है जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है वहीं थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 1261 है।