Hindi News / india / Building Collapse: दिल्ली में भर-भराकर गिरी चार मंजिला इमारत, हादसे में बच्ची समेत...

Building Collapse: दिल्ली में भर-भराकर गिरी चार मंजिला इमारत, हादसे में बच्ची समेत दो की मौत; 10 से अधिक लोग घायल

Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. यहां चार मंजिला इमारत के गिरने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई है. राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 28, 2025, 8:51:36 AM

Building Collapse

दिल्ली में बड़ा हादसा - फ़ोटो google

Building Collapse: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां सोमवार की देर रात चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में बड़ी संख्या मे लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे में अबतक दो लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। 


दरअसल, यह हादसा दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुआ है। सोमवार की रात चार मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 से अधिक लोग घायल हैं। एमसीडी के अध्यक्ष अनिल त्यागी ने घटना की जांच कराने की बात कही है।


जानकारी के मुताबिक, अबतक 13 लोगों को इलाज के लिए बुराड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे से एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई है। घायलों में से पांच लोगों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 12 लोगों का इलाज जारी है। मलबे में अभी और कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।


एमसीडी के अध्यक्ष अनिल त्यागी ने बताया कि हादसे के लिए जो लोग भी दोषी पाए जाएंगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा था लेकिन बाद में उसे रोक दा गया, ताकी बलबे मे दबे लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे। करीब एक दर्जन लोगों को बाहर निकाला गया है और तेजी से मलबा को हटाया जा रहा है।