1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 19, 2025, 7:30:57 AM
दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला बिल्डिंग गिरी, 4 लोगों की मौत, मलबे में कई दबे - फ़ोटो google
Delhi Building Collapsed: दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। न्यू मुस्तफाबाद इलाके में 4 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हुई है।
स्थानीय लोगों ने कहा है 20 से 25 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। एनडीआरएफ और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मलबे से 4 शव बरामद किए हैं। मौके पर बचाव दल द्वारा राहत कार्य जारी है। यह घटना कैसे हुई इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना न्यू मुस्तफाबाद के शक्ति विहार दयालपुर की है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात 2:50 बजे फायर डिपार्टमेंट को बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। जिसके बादएनडीआरएफ, डॉग स्क्वॉड, दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं।