Hindi News / india / जज साहब के बंगले में मिला नोटों का बंडल, चीफ जस्टिस ने लिया...

जज साहब के बंगले में मिला नोटों का बंडल, चीफ जस्टिस ने लिया एक्शन

इस मामले की सूचना मिलते ही सीजेआई संजीव खन्ना ने आनन-फानन में कॉलेजियम की बैठक बुलाई और जस्टिस यशवंत वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट करने का फैसला लिया। इस घटना ने दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के भीतर हलचल मचा दी है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 21, 2025, 3:38:58 PM

delhi

नोटों का बंडल मिला - फ़ोटो GOOGLE

DELHI HIGH COURT: दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में आग लग गयी। जज साहब के बंगले में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। अगलगी की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया।


 आग बुझाने के दौरान जब पुलिस घर के अंदर गई तो देखा की वहां भारी मात्रा में कैश पड़ा हुआ है। जिसके बाद इस बात की सूचना मिलते ही सीजेआई ने आनन-फानन में कॉलेजियम की बैठक बुलाई। दिल्ली हाईकोर्ट के जज के बंगले में लगी आग को बुझाने गयी पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को नोटों का बंडल मिलने पर सीजेआई संजीव खन्ना ने एक्शन लेते हुए जस्टिस यशवंत वर्मा को दिल्ली से इलाहाबाद भेज दिया। 


सीजेआई के इस फैसले से दिल्ली हाईकोर्ट में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार जब जज साहब के बंगले में आग लगी थी तब वो आवास में नहीं थे वो शहर से बाहर गये हुए थे। दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद उनके ट्रांसफर की सिफारिश की गई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने का फैसला लिया है।