Hindi News / india / 400 स्कूलों में बम की झूठी कॉल करने वाले बच्चे को दिल्ली पुलिस...

400 स्कूलों में बम की झूठी कॉल करने वाले बच्चे को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अफजल गुरु से जुड़ रहा कनेक्शन

DELHI CRIME NEWS: दिल्ली पुलिस ने 400 स्कूलों में बम की झूठी कॉल करने वाले बच्चे को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बच्चे का परिवार अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने वाले एक एनजीओ से जुड़ा था।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 14, 2025, 4:26:57 PM

CRIME

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई - फ़ोटो GOOGLE

DELHI: 400 स्कूलों में बम की झूठी कॉल करने वाले बच्चे को दिल्ली पुलिस ने पकडा है। दिल्ली पुलिस की टीम बच्चे से पूछताछ कर रही है। पुलिस अब इस एंगल पर जांच कर रही है कि कहीं इस बच्चे के पीछे कोई और तो नहीं है। 


पुलिस के मुताबिक इस बच्चे का परिवार एक NGO के संपर्क में था, जो जो अफ़ज़ल गुरु की फांसी का विरोध कर रहा था। दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि एक साथ 250 स्कूल में जो मेल आई थी, उसके पीछे भी यही बच्चा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं है। 


इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना में NGO का रोल है या नहीं।पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही ही कि कहीं जानबूझ कर कानून व्यवस्था को खराब करने के लिया कोई बच्चे का इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है।