1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 17, 2025, 7:21:24 AM
दिल्ली में ये भूकंप काफी डरावना-गिरिराज सिंह - फ़ोटो google
Earthquake In Delhi-NCR: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय सुबह 5 बजकर 36 मिनट था। झटके इतने तेज थे कि लोग डर की वजह से अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने लिखा- "यह भूकंप काफी डरावना था। महादेव सबको सुरक्षित रखें।"
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नई दिल्ली के धौला कुआं के पास झील पार्क के निकट था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई और गहराई मात्र 5 किलोमीटर थी। गहराई कम होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में झटके ज्यादा तेज महसूस हुए। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, मथुरा, सहारनपुर, अलवर और आगरा तक भूकंप के झटके पहुंचे। इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार में भी कंपन महसूस किया गया।
भूकंप को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर के कहा, "मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हू." वहीं AAP नेती आतिशी ने भी पोस्ट कर कहा, "दिल्ली में अभी एक जोर का भूकंप आया. भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सब सुरक्षित होंगे।"