1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Mar 04, 2025, 2:04:55 PM
पूर्व CM की बेटी ने ड्राइवर को चप्पल से पीटा - फ़ोटो social media
Ex Assam CM's Daughter: असम के पूर्व सीएम प्रफुल्ल कुमार महंत की बेटी प्रजोयिता कश्यप का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रजोयिता एक शख्स को चप्पल से पीट रही हैं। बताया जा रहा है कि पिटाई खाने वाला पूर्व सीएम का फैमिली ड्राइवर है। प्रयोजिता कश्यप ने इस वीडियो पर अब अपनी सफाई दी है।
जानकारी के मुताबिक, असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत को दिसपुर के एमएलए हॉस्टल में आवास आवंटित किया गया है, जहां वह परिवार के साथ रहते हैं। पिटाई का वायरल वीडियो भी एमएलए हॉस्टल का है, जहां प्रजोयिता कश्यप एक व्यक्ति को चप्पल से मारती नजर आ रही हैं। घटना के समय कई कर्मचारी भी वहां मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में ही प्रजोयिता ड्राइवर की चप्पलों से धुनाई कर देती हैं।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रजोयिता कश्यप ने बताया कि 'ड्राइवर हमेशा नशे में रहता है और उनके बारे में आए दिन अभद्र टिप्पणी करता है। उसकी हरकत के बारे में सबको पता है। हमने उसे समझाने की कोशिश की और उससे ऐसा नहीं करने के लिए कहा।' उनका कहना है कि जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन ड्राइवर ने नशे में उनके घर को दरवाजे पर पीटना शुरू किया। इस तरह वह सारी हदें पार कर गया था। जब उनसे पूछा गया कि इसकी शिकायत पुलिस से क्यों नहीं की? तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में अक्सर महिलाओं को आलोचना का सामना करना पड़ता है।