Hindi News / india / Fire in Cracker Factory: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो महिला समेत...

Fire in Cracker Factory: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो महिला समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 13, 2025, 7:34:09 PM

Fire in Cracker Factory

प्रतिकात्मक - फ़ोटो AI

Fire in Cracker Factory: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा कारखाने में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं।


मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने गृह मंत्री वी. अनिता और जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। गृह मंत्री अनिता ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।