Hindi News / india / Noida: नोएडा में प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, राहत-बचाव जारी

Noida: नोएडा में प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, राहत-बचाव जारी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित प्लास्टि फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 13, 2025, 5:47:28 PM

fier in factory

प्लास्टिक फैक्ट्री में आग - फ़ोटो google

Noida: खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा से है जहां एक प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। थाना फेज-2 इलाके में सेक्टर 80 स्थित प्लास्टिक की थैली बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि ऊंची-ऊंची लपटें देखकर लोग सहम गए। आग लगने के कारण कई लोग फैक्ट्री में भी फंस गए। 


घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकाला। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की टीम के पसीने छूट गए।


बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। हालांकि, हादसे में किसी के जान जाने की खबर नहीं है लेकिन लाखों के प्लास्टिक के थैले जलकर खाक हो गए हैं।