Hindi News / india / Singrauli: सिंगरौली में सेप्टिक टैंक से चार लड़कों का शव मिलने से सनसनी,...

Singrauli: सिंगरौली में सेप्टिक टैंक से चार लड़कों का शव मिलने से सनसनी, न्यू ईयर पार्टी करने निकले थे

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक सेप्टिक टैंक से चार शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. चारों लड़के नए साल का जश्न मनाने घर से निकले थे.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 05, 2025, 12:47:34 PM

Four dead bodies found

चार शव मिलने से हड़कंप - फ़ोटो google

Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते 1 जनवरी को न्यू ईयर की पार्टी मानाने के लिए घर से निकले चार दोस्तों का शव सेप्टिंक टैंक से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। एक साथ चार शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि शनिवार को युवकों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेप्टिक टैंक को खोला गया, जिसमें से चारों लड़कों का शव बरामद किया गया है।


परिजनों के मुताबिक, चारों युवक आपस में दोस्त हैं और बीते 1 जनवरी को घर से पार्टी करने जाने की बात कहकर निकले थे और उसके बाद वापस घर नहीं लौटे। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। मौके से झारखंड नंबर की एक कार भी पुलिस को मिली है।