1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 07, 2025, 12:40:09 PM
भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत, 17 जख्मी - फ़ोटो google
Indore Road Accident: इंदौर के महू में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं 17 लोग घायल हैं। दरअसल उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे यात्रियों से भरे ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी। इसके बाद वह एक टैंकर में घुस गया, हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए हैं। घटना इंदौर के पास मानपुर के भैरव घाट में शुक्रवार सुबह की है। ट्रैवलर में सवार यात्री महाकाल दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार तेज गति से आ रहे ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी। इसके बाद वह एक टैंकर में जा घुसा। टक्कर से बाइक सवार युवक उछल कर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गए,जबकि ट्रैवलर वाहन में सवार दो महिला यात्रियों की जान भी चली गई। वाहन में सभी यात्री कर्नाटक के थे। वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसे में कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आई है जिन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस भीषण हादसे में बाइक सवार हिमांशु और शुभम की मौत हो गई। दोनो महू क्षेत्र के ही निवासी थे। वहीं घायलों में सविता, सुभाष रेन, तीरथ पिता रामचंद्र, श्रुति पिता अमर, सागर, भाव सिंह, शिव पिता श्रीकांत, बबीता पति फकीरा, मालती पति कृष्णा, सुनीता पति श्रीकांत, प्रशांत, लता, नीलू और बांगला वडियप्पा व अन्य शामिल हैं।