Hindi News / india / FIRE IN BUILDING : 4 मंजिला मकान में लगी आग, महिला और 3...

FIRE IN BUILDING : 4 मंजिला मकान में लगी आग, महिला और 3 बच्चे जिंदा जले, 2 लोग बुरी तरह झुलसे

FIRE IN BUILDING: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लगने से एक महिला और 3 बच्चों सहित कुल 4 लोगों की

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 19, 2025, 11:51:07 AM

FIRE IN BUILDING

FIRE IN BUILDING - फ़ोटो GOOGLE

FIRE IN BUILDING : राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लगने से एक महिला और 3 बच्चों सहित कुल 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, एक महिला और छह साल की बच्ची भी झुलसी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के बाद शवों को निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक,यह घटना कंचन पार्क इलाके स्थित घर का है। जहां तीसरी मंजिल पर आग लग गई। इस घटना में महिला और तीन बच्चों की मौत हो, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. हादसे का कारण फिलहाल साफ नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 


वहीं, गाजियाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 7:00 बजे सूचना मिली कि थाना लोनी क्षेत्र अंतर्गत कंचन पार्क मोहल्ले में एक मकान में आग लगी है। पुलिस द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना की गई। फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पुलिस ने मकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने के बाद घर के अंदर से एक महिला व तीन बच्चों का शव बरामद हुए। वहीं, एक महिला और छह साल की बच्ची भी झुलसी हुई हालत में मिली। घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इधर, शुरुआती जांच में पता चला है कि मकान में सिलाई का काम किया जाता था। मौके पर भारी मात्रा में मौजूद कपड़े व सिलाई मशीन में तेजी से आग फैल गई थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और मौके पर कूलिंग का काम किया जा रहा है। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की भी जा रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।